Site icon OmExpress

जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

JP Nadda BJP Working President

OmExpress News / नई दिल्ली / पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक पार्टी हेडक्वार्टर्स में बुलाई गई, जिसमें में नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत समेत बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए। 58 साल के जेपी नड्डा राज्यसभा के सदस्य हैं। वो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। JP Nadda

राजनाथ सिंह ने इस फैसले पर बताया कि अमित शाह के अध्यक्ष रहते भाजपा ने कई चुनाव जीते हैं। हाल ही में उनको प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद अमित शाह ने खुद आग्रह किया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद किसी और को दे दिया जाए। इसके बाद पूरे बोर्ड का कहना था कि अभी यह पद अमित शाह ही संभाले लेकिन उनकी व्यस्तता को देखते हुए संसदीय बोर्ड ने फैसला किया कि जेपी नड्डा को फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। JP Nadda

अमित शाह अगले 6 महीने तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मंत्री रहे नड्डा को दूसरे कार्यकाल में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल ना किए जाने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि उनको संगठन में बड़ा पद दिया जा सकता है। उनका नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी सामने आ रहा था क्योंकि भाजपा में मंत्री बनाए जाने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ देने की परंपरा रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नई सरकार में गृहमंत्री बनाए गए हैं। हालांकि अमित शाह अगले 6 महीने तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उनके साथ जेपी नड्डा बतौर कार्यकारी अध्यक्ष काम करेंगे। JP Nadda

Exit mobile version