Site icon OmExpress

बारातियों से भरी बस पलटी,  12 घायल

जैसलमेर। शहर के काठोड़ी गांव से लौट रही बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में करीब 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आंधियों के चलते सडक़ पर जमा रेत के कारण बस पलट गई। जानकारी के अनुसार हादसे में घायलों को उपचार के लिए निजी वाहनों जैसलमेर स्थित जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया है।


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है। हादसे में पुरषोत्तम (18)रामचन्द्र (35) हरिराम (40) भूराराम (12) स्वरूप (35) भवरुराम (50) जीवनलाल(56) दीनदयाल (25) स्वरूप( 19) सवाई (18) दीनाराम (35) जोरावर (18) सहित अन्य घायल हुए है। घायलों को जिला मुख्यालय स्थित जवाहर चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Exit mobile version