Site icon OmExpress

समाजसेवी कन्हैयालाल सुथार का हुआ सम्मान

बीकानेर। महर्षि पतंजलि योग संस्थान जवाहर पार्क में गुरूवार को प्रात:कालीन योग शिविर में जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गणपतराम चौधरी, पाबूराम चौधरी थें। संस्थान अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौधरी एवं योग शिविर संचालक नन्दलाल शर्मा ने समाजसेवी एवं योग शिक्षक कन्हैयालाल सुथार को स्मृति-चिन्ह/सम्मान-पत्र देकर को सम्मानित किया।


योग गुरू दीपक शर्मा ने बताया कि रामदेव माकड़, मदनमोहन भाटी, घनश्याम किराडू, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित ने समाजसेवी कन्हैयालाल सुथार को साफा, शॉल एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया। इस मौके पर इन्द्रचन्द जाखड़, राधाकिशन नागल़, गायत्री भाटी, भानुप्रताप जोशी, अर्जुन बजाज, पुष्पा राठी, राजकुमारी शर्मा, सुशील सुथार, राजेश विश्नोई, भगवानाराम कुलरिया, गोविन्दराम गोदारा के साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

Exit mobile version