Site icon OmExpress

सुरक्षा का ध्यान रहे, शीघ्र हो निर्माण : रांका

बीकानेर। नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि है, सुरक्षा का विशेष ध्यान रहे, दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए जाएं। यह निर्देश मंगलवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने जैन पब्लिक स्कूल से गोपेश्वर बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व ठेकेदार से कही।

नगर विकास न्यास के उमंग राजवंशी ने बताया कि न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, सचिव आरके जायसवाल ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मिट्टी कटाई व भराई की जांच की तथा कार्य के दौरान हो रहे आवागमन को दोनों तरफ से बन्द करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता, रामजस पूनिया, कनिष्ठ अभियंता अहसान अली, शेखर आचार्य, प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।
वहीं डाक बंगले से रानी बाजार क्रॉसिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। राजवंशी ने बताया कि डाक बंगले के पीछे से जाने वाले मार्ग पर एक बड़े खुले पड़े नाले की कवरिंग व मरम्मत का कार्य चल रहा है। न्यास अध्यक्ष रांका ने इस नाले की समस्या के स्थाई समाधन हेतु गुणवत्ता व तकनीकी समस्याओं पर बातचीत की।

Exit mobile version