Site icon OmExpress

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी की सरकार, खट्टर ने ली दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

khattar-dushyant-oath-swearing-cermony

OmExpress News / चंडीगढ़ / हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने आज हरियाणा के सीएम पद की दूसरी बार शपथ ली। वहीं जेजेपी के नेता दुष्यंच चौटाला ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और केई रानजनीतिक हस्तियां पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पूरी कैबिनेट आज शपथ नहीं लेगी। CM of Haryana

शपथ ग्रहण समारोह में दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला एवं मां नैना चौटाला भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए अजय चौटाला अभी तिहाड़ जेल में कैद हैं और अदालत ने उन्हें दो हफ्ते का फरलो दिया है।

गौरतलब है कि पिछली बार 26 अक्टूबर 2014 को जब खट्टर ने शपथ ली थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे। CM of Haryana

वोट किसी को सपोर्ट किसी को : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नवनिर्वाचित बीजेपी-जेजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह स्वार्थ पर आधारित सरकार है। जेजेपी ने लोगों के जनआधार का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में और पहले बदलाव हुआ होता तो चुनाव के नतीजे कुछ और होते।

दुष्यंत चौटाला ने ली शपथ

जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पड़-पोते हैं। इनके पिता अजय चौटाला हैं। जेजेपी ने चुनावों में 10 सीटें जीती हैं। 11 महीने पहले दादा ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी आईएनएलडी से अलग होकर जेजेपी बनाई थी।

दूसरी बार सीएम बने खट्टर

मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह करनाल से बीजेपी के विधायक हैं। खट्टर राज्य में दूसरी बार गैर जाट मुख्यमंत्री बने हैं।

अजय चौटाला ने लिया प्रकाश सिंह बादल का आशीर्वाद

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया।शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।

Exit mobile version