Site icon OmExpress

कोलकाता वाया गुवाहाटी, मुम्बई हवाई सेवा शुरू हो : डी.पी. पच्चीसिया

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पच्चीसिया एवं यात्री सेवा समिति के रामकिशोर रावत एवं नरेश मित्तल ने उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल से बीकानेर के यात्रियों के लिए हवाई सेवा विस्तार हेतु पत्र भिजवाकर मांग की कि बीकानेर के व्यापारी/उधमी एवं आम नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए एक विमान सेवा बीकानेर से वाया कलकता होते हुए गुवहाटी एवं गोआ-मुंबई-बीकानेर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाए क्योंकि बीकानेर के व्यापारियों/उधमियों को अपने व्यापार के सिलसिले में कलकता, मुंबई एवं गुवाहटी आना-जाना रहता है और बीकानेर से वाया कलकता होते हुए अगर गुवहाटी एवं गोआ-मुंबई एवं बीकानेर के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाती है तो इससे बीकानेर के व्यापार में वृद्धि के साथ ही उड्डयन विभाग को भी भारी राजस्व प्राप्त होगा।

Exit mobile version