Site icon OmExpress

कोठारी हॉस्पीटल में घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण सुपर स्पेश्यलिटी की सेवाएं शनिवार को

बीकानेर। कोठारी हॉस्पीटल में 28 अप्रेल शनिवार को घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण सुपर स्पेश्यलिटी सेवाएं उपलब्ध होगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर के घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. मिहिर थानवी अपनी सुपर स्पेश्यलिटी सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ. थानवी ने जोड़-प्रत्यारोपण में एमसीएच शैक्षणिक योग्यता इंग्लैण्ड से प्राप्त की है। अस्पताल के महाप्रबन्धक दिनेश आचार्य ने बताया कि डॉ. थानवी कूल्हा, घुटने एवं जोड़ प्रत्यारोपण तथा आर्थोस्कोपी में सिद्धहस्त हैं। इनकी सेवाएं प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को उपलब्ध होगी।

Exit mobile version