Site icon OmExpress

कुमारपाल पहुंचे वृधाश्रम, किया निरीक्षण

बीकानेर। अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि आज बीकानेर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम वृन्दावन एन्क्लेव जयपुर रोड पर स्थित अपनाघर वृद्धाश्रम का औचक निरिक्षण किया।

कलक्टर कुमार ने वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धों की कुशलक्षेम पूछी और आश्रम सचिव अशोक मूंधड़ा ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम सदेव निश्वार्थ भाव से यहाँ रह रहे आवासियों को प्रभु का स्वरुप मानकर सेवा करता आया है जिसमें अभी अपनाघर वृद्धाश्रम में 148 प्रभुजी एवं रानीबाजार स्थित अपनाघर आश्रम में 111 प्रभुजी आवासित है।

आश्रम का सम्पूर्ण निरीक्षक करते हुए जिला कलक्टर ने आश्रम द्वारा की जा रही सेवाओं एवं साफ़ सफाई की सराहना करते हुए इसे अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी बताया और सेवा कार्यों में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version