Site icon OmExpress

लेडी डॉन की बेशर्मी, कोर्ट परिसर में भी दिया फिल्मी अंदाज में पोज

सूरत योगेश मिश्रा)।। वराछा में नंगी तलवार लेकर आतंक मचाने वाली लेडी डॉन भूरी उर्फ अस्मिताबा गोहिल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसने मीडिया को अमिताभ बच्चन की सरकार राज फिल्म की अदा में हाथ हिलाते हुए पोज दिया। मीडिया से उसने कहा-‘मुझे डॉन नहीं बनना है, मैंने तलवार भी नहीं रखी थी। कोर्ट ने भूरी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजावराछा में आतंक मचाने वाली भूरी का होली के समय का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह आतंक मचा रही थी, उसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था।

इस मामले पर वह जमानत पर छूटी थी। उसके बाद उसने फिर नंगी तलवार लेकर वराछा में हंगामा मचाया। इस बार भी पुलिस ने उसे अरेस्ट किया और उसे कोर्ट में पेश किया। शनिवार को कोर्ट जाते हुए भी उसने फिल्मी स्टाइल में मीडिया को पोज दिया। जब उसने मीडिया से बात की, तब उसकी शुरुआत जय माता दी से की। उसने वीडियो में नहीं दिखने की सूफियाना बात की। इसके अलावा उसने कहा कि मुझे डॉन नहीं बनना है। कोर्ट ने भूरी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

Exit mobile version