Site icon OmExpress

26/11 हमले का मुख्य आरोपी लखवी समेत 7 लोगों पर चलेगा मुकदमा : पाकिस्तान कोर्ट

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदालत ने 26/11 मुंबई हमले पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी समेत 6 अन्य लोगों पर केस चलाने का फैसला किया है। कोर्ट ने इन सभी को 26/11 हमले में दोषी मानते हुए ये फैसला लिया है। इस मामले में लखवी पर पाकिस्तान कोर्ट में 166 लोगों की हत्या के लिए उकसाने का केस चलेगा।

मालूम हो कि पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने नवंबर 2008 में मुंबई में घुसकर भयानक नरसंहार को अंजाम दिया था जिसमें कुल 166 भारतीय व विदेशी नागरिक मारे गए थे। नौ आतंकवादियों को मार गिराया गया था और एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था जिसे बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी पर लटका दिया गया था। इस मामले पर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम ने कहा है कि यदि पाकिस्तान 26/11 हमले के आतंकवादियों को सजा देना चाहता है तो उसे पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से भी पूछताछ करनी चाहिए।

Exit mobile version