Site icon OmExpress

‘मिशन माटी दीप’ के तहत 11 हजार दीपक होंगे रोशन

बीकानेर। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में स्वदेशी अपनाओ, मिट्टी दीप जलाओ, ‘मिशन माटी दीपÓ कार्यक्रम के सम्बन्ध में रविवार को आनन्द निकेतन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक किशन प्रजापत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की 113वीं जयंती के पावन अवसर पर जूनागढ़ के समक्ष दो अक्टूबर को सायं 6:30 बजे ग्यारह हजार दीपक जलाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेंगे। वार्ता को सम्बोधित करते हुए वंदे मातरम् मंच के विजय कोचर ने कहा कि जूनागढ़ की दीवारों, फुटपाथ, सूरसागर झील के समीप, राव बीकाजी प्रतिमा स्थल, डिवाइडर आदि स्थानों जलते दीप सजा कर ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश भी दिया जाएगा।

यह रहेंगे उपस्थित

महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, पं. रामेश्वरानन्द महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. मीना आसोपा, चम्पालाल गेदर, के.एल. कुम्हार, पप्पूजी लखेसर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
यह है सहयोगी- भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गनाइजेशन के साथ सहयोगी संस्थाओं में स्वदेशी जागरण मंच, वंदे मातरम मंच, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ मंच, बीकानेर गौशाला संघ, रजवाड़ा ज्वैलर्स, अखंड भारत मोर्चा, प्रजापति सेवा संस्थान तथा कुम्हार महासभा मुख्य रहेंगी।

यह रहे उपस्थित

प्रेसवार्ता व कार्यक्रम समन्वय बैठक में राजकुमार पारीक, अरविन्द ऊभा, सूरजमालसिंह नीमराना, भीष्म शर्मा, के.एल कुमार, भंवरलाल प्रजापत, रामलाल प्रजापत, प्रेम छींपा, चुन्नीलाल प्रजापत, शिव जाखड़ा, सुरेन्द्र चूरू, पवन प्रजापत, बलदेव सोनी, श्रवण प्रजापत, मधुसूदन व्यास, लक्ष्मण ओस्तवाल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version