Site icon OmExpress

गोपेश्वर बस्ती से नोखा रोड जाने वाला मार्ग होगा सुगम : रांका

गोपेश्वर बस्ती से नोखा रोड जाने वाला निर्माणाधीन मार्ग।
ओम एक्सप्रेस न्यूज़. बीकानेर नगर विकास न्यास द्वारा शहर में करीब एक दर्जन से अधिक विकास कार्य हो रहे हैं। लगभग 20 करोड़ के इन विकास कार्यों से निश्चित ही शहर की मूलभूत समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। नाली न होने व टूटी-फूटी सड़कों की मुख्य समस्याओं से जूझ रहे साठ वार्डों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। यह कहना है नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका का। इन्हीं विकास कार्यों की शृंखला में जैन पब्लिक स्कूल
से गोपेश्वर बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण का कार्य मुख्य रूप से है। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि यह मार्ग विकास कार्यों में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।
[huge_it_slider id=”4″]

यह है मार्ग

जैन पब्लिक स्कूल के समीप से निकलने वाला मार्ग हमालों का कब्रिस्तान, आचार्यों की बगेची से होता हुआ गोपेश्वर बस्ती रोड में मिल जाता है। यह मार्ग सीधा मोहता सराय की ओर जाता है तथा दूसरी तरफ नोखा राजमार्ग से होते हुए नव प्रस्तावित भारतमाता पार्क की ओर भी जाएगा। 80 फुट चौड़ा तथा करीब 600 मीटर लम्बा बनाया जाना प्रस्तावित है।

चार चरणों में होगा संभव

नगर विकास न्यास सचिव आर.के. जायसवाल बताते हैं कि चार चरणों में इस मार्ग को पूरा करवाया जाएगा। सितम्बर प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हुए इस कार्य के पहले चरण में गढ्ढे भराई तथा दूसरे चरण में सुरक्षा के लिहाज से 50 फुट ऊंचाई तथा करीब 300 मीटर लम्बी प्रोटेक्शन वॉल बनाई जाएगी। जायसवाल ने बताया कि तीसरे चरण में सड़क निर्माण तथा चौथे चरण में रोड डिवाइडर, फुटपाथ व विद्युत खम्भे लगाए जाएंगे।

ढाई करोड़ रुपए में लेगा सुगम मार्ग

न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण, प्रोटेक्शन वॉल, डिवाइडर, फुटपाथ, बैरिंग्स आदि सहित अन्य निर्माण कार्यों में लगभग ढाई करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जेईएन शब्बीर ने बताया कि 9 सितम्बर को शुरू हुए इस कार्य की अवधि लगभग छह महीने है जो फरवरी तक पूर्ण होने की संभावना है। नोखा रोड से शहर की तरफ एवं पीबीएम हॉस्पिटल आदि मुख्य स्थानों पर शहर से जाने के लिए यह मार्ग सुगम हो जाएगा।
Exit mobile version