Site icon OmExpress

पीढिय़ों तक आदर्श रहेंगे महर्षि वाल्मीकि : महावीर रांका


ओम एक्सप्रेस न्यूज.बीकानेर। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृत के महान कवि महर्षि वाल्मीकि ऋषि और उच्च कोटि के साहित्यकार थे, उनके आदर्श सभी पीढिय़ों का मार्गदर्शन करते हैं।

भाजयुमो शहर महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि गुरुवार को केईएम रोड पर वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा पर न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, भाजयुमो देहात मंत्री पवन महनोत, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, प्रहलाद पंचारिया, प्रणव भोजक, पंकज गहलोत, ललितभान सोलंकी तथा सोहनलाल चांवरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Exit mobile version