Site icon OmExpress

रामदेवरा पदयात्रियों के लिए चल सुलभ शौचालय का लोकार्पण

बीकानेर। स्वच्छता रखना हमारा कर्तव्य है। गंदगी न फैले तथा हर स्थान साफ रहे यह हमारी जिम्मेदारी बनती है। यह विचार मंगलवार शाम को इंदिरा चौक में चल सुलभ शौचालय सुविधा के लोकार्पण अवसर पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहे। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि लोक देवता बाबा रामदेव मेले के दौरान हजारों-लाखों पदयात्री दर्शन हेतु रुणेचा पहुंचते हैं उनके लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक साबित होगी।
मस्त मंडल सेवा संस्था, बाबा रामदेव सेवा समिति तथा रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मार्ग में शौचालय की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चल सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया है।


मस्त मंडल के अरिहन्त नाहटा ने बताया कि सुलभ शौचालय का शुभारम्भ न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, समाजसेवी लूणकरण सामसुखा, उपमहापौर अशोक आचार्य, पार्षद मोहम्मद ताहिर तथा पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने किया। मस्त मंडल अध्यक्ष विजय मालू ने बताया कि सुलभ शौचालय में कुल छह टॉयलेट बने हुए हैं। यह सेवा बुधवार सुबह 6 बजे गंगाशहर के इंदिरा चौक से प्रस्थान करेगी जो कि रामदेवरा तक लगातार 7 दिन तक जारी रहेगी। लोकार्पण अवसर पर पूनमचन्द चौरडिय़ा, मूलचन्द सामसुखा, हनुमान रांका, देवेन्द्र बैद, चन्द्रप्रकाश उपाध्याय तथा गौरीशंकर सुथार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।(PB)

Exit mobile version