Site icon OmExpress

श्रीनिकुंज लाइब्रेरी का शुभारम्भ- बाल एवं युवा पीढ़ी को संस्कारित करें

बीकानेर। लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी के महंत संवित सोमगिरीजी महाराज ने बालकों और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से संस्कारित करने का आव्हान किया है। उस्ता बारी के बाहर श्रीनिकुंज लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए सोमगिरीजी ने कहा कि ज्ञान के मंदिर में आध्यात्मिक ज्ञान से रूबरू होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नारी के प्रति सम्मान, निर्धनों के प्रति सहयोग का भाव नई पीढ़ी में जाग्रत करें। लाइब्रेरी की निदेशक श्रीमती रेखा व्यास ने बताया कि वातानुकूलित पुस्तकालय के शांत वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, नियमित अध्ययन के साथ आध्यात्मिक, नैतिक अध्ययन किया जा सकता है। पुस्तकालय संरक्षक प. गणेशदत्त व्यास, प.नथमल पुरोहित, उमाशंकर आचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक शिवदत्त व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version