Site icon OmExpress

पर्यावरण से सुरक्षित है जीवन : पवन महनोत

पौधरोपण कर मनाया जन्म दिवस

बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण से जीवन सुरक्षित है, पेड़-पौधों की संख्या घट गई तो मानव जीवन खत्म हो जाएगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला देहात मंत्री पवन महनोत ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस पर उपस्थितजनों के समक्ष कही। प्रणव भोजक ने जानकारी देते हुए कहा कि  महनोत के जन्म दिवस पर दिन में उदासर में पौधरोपण किया गया। भोजक ने बताया कि इस अवसर पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, समाजसेवी गणेश बोथरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, जिला महामंत्री विक्की गहलोत, कुलदीप यादव, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, सत्यनारायण गहलोत, मनोज पडि़हार, करणीदान चारण, विकास सोलंकी, सुनील सोलंकी, नरेन्द्र भादाणी, रतनलाल पारीक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Exit mobile version