Site icon OmExpress

”लाईट इट अप ब्ल्यू कैंपेन’ शिविर आयोजित

बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, बीकानेर शाखा द्वारा ऑटिज्म एवं बच्चों के व्यवहार से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु नि:शुल्क जांच एवं शिविर ”लाईट इट अप ब्ल्यू कैंपेन’ का आयोजन किया गया। फोरम के अध्यक्ष बच्छराज कोठारी ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित मारवाड़ हॉस्पीटल में पेडियाट्रिशियन डॉ. सुचिता बोथरा व ट्रेंड ऑक्यूप्रेशनल थैरेपिस्ट डॉ. भारती पुरोहित के सान्निध्य में यह शिविर आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर में ऑटिज्म, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टीविटी डिसआर्डर, सेरेब्रल पाल्सी, सीखने में अक्षमता, ग्लोबल डेवलपमेंट डिले, विभिन्न क्षेत्रों में बोलने व भाषा में विलम्ब से पीडि़त बच्चों का असेसमेन्ट किया गया। सचिव जसवन्त सिंह बैद ने बताया कि शिविर में एक्सप्लेनेशन के पश्चात 30 बच्चों की जांच कर ईलाज करवाया गया। शिविर में ड्यू ड्रॉप चाईल्ड हेल्थ केयर संस्था की प्रियंका मल्होत्रा, रीतु वर्मा व पूजा गौतम अपनी सेवाएं दी। शिविर के समापन अवसर पर दिल्ली से आये हुए एनजीओ के सदस्यों और डॉक्टर्स का संस्था की ओर आभार व्यक्त किया गया।(PB)

Exit mobile version