Site icon OmExpress

लॉयन अर्चना थानवी बनी जोन चेयरपर्सन

बीकानेर। लायंस क्लब उड़ान की चार्टर प्रेसीडेंट लायन अर्चना थानवी को एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल प्रान्त 3233-ई-1 में लयोनिस्टिक वर्ष 2018-2019 के लिए जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। क्लब अध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी व्यास ने बताया के नव प्रांतपाल पीएमजेएफ लायन शकुंतला गोयल ने श्रीगंगानगर में आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की।

लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ विनोद गोयल, पूर्व प्रान्तपाल प्रोफेसर सुमेरचंद जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर (इंडोरसी ) डॉ वीके लादिया, पीडीजी के सी बंसल, पीडीजी मोहन छाबरा, पीडीजी अंजना जैन, पीडीजी ज्योति कांदा, पीडीजी ज्ञान अग्रवाल, वीडीजी-1 अशोक ठाकुर, वीडीजी-2 आलोक अग्रवाल सहित प्रान्त पदाधिकारी व प्रोग्रेसिव टीम के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ। लायंस क्लब उड़ान की रेणु जोशी ने बताया कि क्लब की चार्टर अध्यक्ष लायन अर्चना थानवी को प्रांत 3233 इ-1 के प्रांतपाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शकुंतला गोयल ने रीजन 13 के जोन चेयरपरसन घोषित किया है।

कार्यक्रम में क्लब संरक्षक लायन उमेश थानवी, लायन डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, लायन निर्मला गोयल, लायन शारदा पुरोहित, एडवोकेट अजय व्यास सहित शामिल हुए। अर्चना थानवी वर्तमान में लायंस क्लब इंटर्नैशनल की ग्लोबल एक्शन टीम (त्र्रञ्ज) की एरिया लीडर भी हैं। क्लब के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता प्रकट की अभी हाल ही में श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष लायन डॉक्टर प्रीति गुप्ता द्वारा भी लायन अर्चना थानवी को सम्मानित किया गया।

Exit mobile version