Site icon OmExpress

आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी पर चढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में कुछ दिन पहले मिली युवती की लाश ने बीकानेर को उद्वेलित कर दिया है। युवती के साथ गैंगरेप करने और फिर वहशी तरीके से मारने वालों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए शहर एकजुट हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

विरोध के इसी क्रम में एमएस कॉलेज की छात्राओं ं तथा सामाजिक संगठनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग सादुलगंज से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी पर चढ़ाने की मांग की गई। डूंगर कॉलेज की पूर्व छात्रा नेता ज्योति चौधरी ने बताया कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकती तो हमें बता दीजिए, हम गिरफ्तार कर लेंगे और सजा भी दे देंगे। इस प्रदर्शन में धनेश्वरी तंवर, साक्षी राजपुरोहित, ममता स्वामी, सीमा स्वामी, प्रियंका सिंह, ज्योति चौधरी, शालु स्वामी, सिमरन पठान सहित कई छात्राएं शामिल थी।


युवती की हत्या के मामले में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ भोजराज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बृजपाल व सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि युवती का शव सोमवार को लूणकरणसर के मलकीसर पंपिंग स्टेशन मिला था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने सदर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद बृजपाल, सुमेर सिंह, मोहित बिश्नोई के खिलाफ धारा 363, 376डी, 302 के तहत मामला दर्ज करवाया था।

Exit mobile version