Site icon OmExpress

महामंडलेश्वर सरजूदासजी बने संभाग अध्यक्ष

बीकानेर। अखिल भारतीय संत समिति द्वारा गंगाशहर के राम झरोखा कैलाश धाम के महंत श्रीश्री 108 अखिल भारतीय महामंडलेश्वर सरजूदासजी महात्यागी को बीकानेर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा सरजूदासजी को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। महामंडलेश्वर सरजूदासजी महाराज ने बताया कि चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर क्षेत्रों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी और उन्हें कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। संत समाज व वैष्णव आदि संतों के साथ गौरक्षा व आश्रमों की देखरेख के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी अखिल भारतीय संत समिति का मूल उद्देश्य है।(PB)

Exit mobile version