Site icon OmExpress

हजारों युवा शामिल हुए जन संदेश बाइक रैली में ( देखे वीडियो )

भाजपा ने करवाए अनगिनत विकास कार्य, जनता में बना विश्वास

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीकानेर में विकास के अनेकों कार्य करवाए गए हैं। जनता से जुड़ कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा के माध्यम से अपने कार्यों की रिपोर्ट जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रही हैं। यह बात पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने दीनदयाल सर्किल स्थित अम्बेडकर भवन से जन संदेश बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।


नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में निकाली गई इस जन सन्देश रैली को मुख्य रूप से भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, उपमहापौर अशोक आचार्य, शिवराज बिश्नोई, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, शंभु गहलोत, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, जमनलाल गजरा, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, तेजाराम राव तथा श्रवण गोदारा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संचालित किया।
नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिशा-निर्देशों से ही बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान को विकास के पंख लगे हैं। जन हित कल्याणकारी योजनाओं ने हर जरुरतमंद को लाभ पहुंचाया है।

भाजपा जिला देहात मंत्री पवन महनोत ने बताया कि करीब 5 हजार बाइक पर युवाओं ने गौरव यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। महनोत ने बताया कि अम्बेडकर भवन से रैली का शुभारम्भ हुआ जहां से, जूनागढ़, प्रेमजी पॉइंट,बोथरा कॉम्पलेक्स, तुलसी सर्किल, म्यूजियम सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, ओवरब्रिज, रानी बाजार, केईएम रोड, जूनागढ़ कीर्ति स्तम्भ होते हुए पुन: अम्बेडकर भवन पर पहुंची।(PB)

Exit mobile version