Site icon OmExpress

चिकित्सा शिविर के बैनर का विमोचन

बीकानेर। समाज कल्याण हेतु कार्यरत संस्था कल्याण फाउंडेशन आगामी 26 मई 2019 को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर शिव मंदिर प्रांगण जयनारायण व्यास कॉलोनी में लगाएगा। इस एक दिवसीय चिकित्सा शिविर के बैनर का विमोचन आज जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के करकमलों से हुआ।

कल्याण फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने बताया कि इस शिविर में बीकानेर के नामी चिकिस्तक अपनी सेवाएं देंगे। जिला कलेक्टर ने कल्याण फाउंडेशन के इस नेक काम के लिए शुभकामनाये दी और अधिकाधिक लोगो को इसका लाभ मिले इस बात का प्रयास करने को कहा।
बैनर विमोचन के अवसर पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस, नेशनल एडवेंचर के आर.के.शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा, विनीता शर्मा, जितेंद्र शर्मा, खुश भोजक आदि शामिल थे।

Exit mobile version