Site icon OmExpress

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने एयरपोर्ट पर की वसुधंरा राजे से मुलाकात

बीकानेर।पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज सोमवार को बीकानेर आई। वे दोपहर को दिल्ली से विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंची। पहले उनका सुबह 11:०5 बजे आने का कार्यक्रम था लेकिन किसी कारण वश एक-डेढ़ घंटा देर से आई।

वसुंधरा राजे विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पर उतरी और करीब आधा घंटा विश्राम करने के बाद सड़क मार्ग से सूरतगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने अपने समर्थकों के साथ उनसे मुलाकात कर बीकानेर संभाग के ताजा राजनैतिक हालातों पर चर्चा की है।

इस मौके पर पूर्व न्यास चैयरमेन महावीर रांका, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया समेत बड़ी तादाद में भाटी समर्थक मौजूद थे। करीब आधे घंटे एयरपोर्ट पर रूकने के बाद वसुंधरा राजे अपने काफिले के साथ रवाना हो गई, वह   सूरतगढ़ से बाजूवाला रायसिंहनगर में सांसद निहालचंद मेघवाल के निवास पर जाएंगी।

इस दौरान वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिल सकती हैं। कार्यक्रम के बाद राजे सोमवार की रात को ही रात 8:20 बजे रायसिंहनगर से रेल मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Exit mobile version