Site icon OmExpress

जन-जन तक पहुंचेगा गौरव यात्रा का संदेश : महावीर रांका

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर बीकानेर की जनता में काफी उत्साह नजर आ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित सभी लोग बीकानेर में गौरव यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी देते हुए नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि इसी सन्दर्भ में मुख्यमंत्री राजे के बीकानेर आगमन से एक दिन पहले आज युवा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली गौरव यात्रा आगमन का संदेश और इसमें शामिल होने का आमंत्रण देगी।

आज सायं 5 बजे दीनदयाल सर्किल स्थित अम्बेडकर भवन से इस बाइक रैली का आगाज होगा। भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने बताया कि जन-जन को आह्वान के लक्ष्य के साथ ही गौरव यात्रा का हिस्सा बन कर मुख्यमंत्री के विजन को समझाया जा सके। इसी उद्देश्य से यह बाइक रैली निकाली जा रही है।(PB)

Exit mobile version