Site icon OmExpress

MGSU का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में परचम


बीकानेर।राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता जो कि लखनऊ उत्तरप्रदेश में दिनांक 25 मई से 03 जून तक आयोजित हो रही हैं। प्रतियोगिता में बॉक्सिंग इवेंट में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी कल्पना चौधरी ने स्वर्ण पदक और सोनम पूनिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वही एथलेटिक्स में निकिता लांबा और जुड़ो में मुकेश तड़ ने कांस्य पदक प्राप्त कर बीकानेर एवम् राजस्थान को गौरवान्वित किया। महाराजा गंगा सिंह विश्विद्यालय ने राजस्थान के सभी विश्विद्यालय मे सार्वाधिक पदक प्राप्त कर राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया
बॉक्सिंग में कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ का मतवपूर्ण योगदान रहा टीम के साथ में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के खेलकूद निदेशक डॉ. यशवंत गहलोत यूनिवर्सिटी कॉन्टिजेंट मैनेजर के रूप में साथ में गए हुए थे।
यहां यह उल्लेखनीय है की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित खेलकूद प्रतियोगिता है जिसमें अखिल भारतीय अन्तर विश्विधालय प्रतियोगित में प्रथम आठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही भाग लेटे है

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के.सिंह, कुलसचिव अरुण कुमार शर्मा ने सभी एथलीट को हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version