Site icon OmExpress

सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 257 की मौत

अल्जीयर्स (एपी)। उत्तरी अल्जीरिया में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 181 लोग मारे गए। अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटना का शिकार हो बौफारिक एयरपोर्ट के पास एक खेत में जा गिरा। दुर्घटना के कारणों को अभी कुछ पता नहीं चला है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मामले की जांच जारी है। स्थानीय समयानुसार, सुबह 8 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य विमान में कई सैनिक सवार थे और उनके पास काफी हथियार भी थे।

रायटर्स के अनुसार, दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 181 हो गयी है। अल्जीरिया के सत्तारूढ़ एफएलएन पार्टी के एक अधिकारी ने बताया, इस विमान दुर्घटना के शिकार लोगों में पश्चिमी सहारा के पोलीसारियो स्वतंत्रता आंदोलन के 26 सदस्य थे। एफएलएन के सेक्रेटरी जनरल डीजामेल ने प्राइवेट ब्रॉडकास्टर एन्नहार टीवी को घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा लिए गए फुटेज में रनवे के नजदीक काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। मौके पर राहत के लिए 14 एंबुलेंस और दस फायर इंजन को भेजा गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, मलबे से दर्जनों शव बरामद हुए। एयरपोर्ट के आस-पास के मार्गों को बंद कर दिया गया ताकि इमरजेंसी सर्विस को राहत कार्य में मदद मिल सके। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अचूर ने बताया, दुर्घटना में 100 से ज्यादा मौतें हुई हैं। अभी हम निश्चित आंकड़ा नहीं बता सकते।’ उन्होंने बताया इस विमान में सैनिक सवार थे। रक्षा मंत्रालय ने आंकड़े नहीं बताए लेकिन पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। राजधानी अल्जीयर्स के दक्षिण पश्चिम में 30 किमी की दूरी पर स्थित बौफारिक से विमान ने उड़ान भरी थी और दक्षिण पश्चिम अल्जीरिया के बेचार स्थित मिलिट्री बेस जा रही थी।

Exit mobile version