Site icon OmExpress

मरोठी बनी लॉयन्स कल्ब मल्टीविजन की अध्यक्ष

बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन की एक आवश्यक बैठक में श्रीमती सरोज मरोठी को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लॉयन डॉ. टी.जी. भटनागर ने बताया कि श्रीमती सरोज मरोठी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगी। लॉयन अविनाश भार्गव ने बताया कि जुलाई माह में क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा तथा कार्यक्रम में क्लब की कार्ययोजना (2018-19 ) प्रस्तुत की जायेगी। लॉयन शशांक सक्सेना ने बताया कि क्लब गरीब व ससहाय छात्रा छात्राओं को स्टेशनरी एवं छात्रावृत्ति प्रदान करने का कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त मानव सेवा के विभिन्न कार्य संपन्न करेगी।

Exit mobile version