Site icon OmExpress

Miss World 2019: जमैका की टोनी एन सिंह ने जीता खिताब, सेकेंड रनरअप भारत की सुमन राव

राजसमंद (राव दिलीप सिंह)शनिवार रात मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) का एलान हो गया है। जमैका की टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया है। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं फ्रांस ओफेली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं। ग्रामीण परिवेश में जन्मी सुमन ने शिक्षा बोम्बे से प्रारंभ करते हुए मिश वर्ड में तीसरा मुकाम हासिल किया । सुमन के मिस वर्ल्ड सेकंड रन अप बनने पर आईडाणा सहित संपूर्ण जिले में खुशी का माहौल है ।

टोनी एन सिंह को सिंगिंग, व्लॉगिंग पसंद है और वो भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं।

वह कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, टोनी का जन्म जमैका के मोरेट में हुआ था। नौ साल की उम्र में वो संयुक्त राज्य अमेरिका जाकर बस गई थीं।

टोनी ने फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने महिलाओं के अध्ययन और मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की है। उनकी मां जहरीन बेली-सिंह अफ्रीकी-कैरिबियन मूल की हैं और जमैका की रहने वाली हैं, जबकि उनके पिता, ब्रैडशॉ सिंह, जमैका के इंडो-कैरिबियन मूल के हैं।

टोनी की उम्र 23 साल है। इससे पहले वो मिस जमैका वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत चुकी हैं। टोनी मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता जीतने वाली जमैका की चौथी महिला हैं।

Exit mobile version