Site icon OmExpress

खेलों से स्वास्थ्य के साथ आपसी भाईचारा व मेल-जोल बढ़ता है : सुमित गोदारा

OmExpress News / बीकानेर / जिले के लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र के राजेरा गांव में आज शनिवार को श्री भोमिया जी महाराज कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लूनकरणसर विधायक सुमित गोदारा रहे। साथ ही वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुल्तान सिंहह चाहर व राजेरा सरपंच प्रतिनिधि भगवान राम खीचड़ भी मौजूद रहे। उद्घाटन मैच में राजेरा ने हेमेरां को हराया। इस मौके पर राजेरा युवा विकास संस्था के संरक्षक कोजु राम सारस्वत ने आयोजन कमेटी को परंपरागत कबड्डी प्रतियोगिता का लगातार शानदार आयोजन के लिए युवाओं की सराहना की। MLA Sumit Godara

भाजपा लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से स्वास्थ्य के साथ आपसी भाईचारा व मेल-जोल बढ़ता है। गोदारा ने रूणिया बास के अंदर खेल मैदान इंडोर स्टेडियम के पुनरूत्थान व आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में कुंभाराम सारस्वत, रामचन्द्र जाखड़, रावताराम गोदारा, खिंयाराम सारस्वत, जीवराज पुगलिया, पदमाराम भादु, मोटाराम जाखड़, किस्तुराराम गोदारा, ईमरताराम ज्याणी, मोहनराम गोदारा, प्रकाश सोनी, संपत तावणिया, किसनारा गोदारा आदि गणमान्य जन मौजूद थे।

Exit mobile version