Site icon OmExpress

कैबिनेट विस्तार : 9 राज्यमंत्री बने व 4 मंत्रियों का हुआ प्रमोशन

नई दिल्ली । 2019 के चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर आज मोदी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार हो गया है। 9 नए मंत्रियों ने शपथ ली सभी को राज्यमंत्री बनाया गया है। कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली है और 4 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। इसके अलावा 10 मंत्रियों के विभाग बदले जाने की खबर है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमन, मुख्तार अब्बास नक्वी और धर्मेंद्र प्रसाद को कैबिनेट में शामिल किया गया।
इन चार का हुआ प्रमोशन :

पीयूष गोयल

निर्मला सीतारमन

मुख्तार अब्बास नक्वी

धर्मेंद्र प्रधान

ये 9 बने राज्य मंत्री :

शिव प्रसाद शुक्ला

अश्विनी चौबे

वीरेंद्र कुमार

अनंत कुमार हेगड़ें

राज कुमार सिंह

हरदीप सिंह

गजेंद्र सिंह शेखावत

सत्यपाल सिंह

एल्फोंस कननथनम

विस्तार में खास बात ये देखने को मिली कि पीएम मोदी ने कार्यक्षमता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने चुनावी राज्य जैसे गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश को अहमियत नहीं दी। गौरतलब है कि कैबिनेट विस्तार में नौ नए चेहरों में 2 पूर्व आईपीएस, 1 पूर्व आईएफएस और 1 पूर्व आईएसएस शामिल रहे।

Exit mobile version