भाजपा महिला मोर्चा देहात ने किया हवन, सदस्यता अभियान और आयुर्वेदिक कैम्प लगाया
बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष सरोज मरोठी के नेतृत्व में तथा देहात जिला प्रभारी शोभा सारस्वत के सान्निध्य में बीकानेर स्थित देहात जिला महामंत्री रक्षा डोगरा के निवास स्थान पर नववर्ष पर स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी देव कन्याओं नवनीता मिश्रा, शिवानी मेहरा तथा दीक्षा सिंह द्वारा गायत्री यज्ञ करवाया गया जिसमें राष्ट्र उन्नति के लिए आहुतियां लगाई गई। जनसेविका सरोज मरोठी ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया है इसके लिए हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा साथ ही स्वच्छता से ही स्वस्थता प्राप्त होगी। स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए सबको सक्रिय रहना होगा।
साथ ही नेक्सजेन ग्रुप के सहयोग से आयुर्वेदिक जागृति कैम्प लगाया गया जिसमें नेक्सजेन के सीईओ रणजीत सिंह, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ गजेन्द्र वर्मा तथा डॉ मेघराज आचार्य द्वारा गठिया, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन तथा मोटापा के लिए मरीजों का निशुल्क चैकअप किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
देहात महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष सरोज मरोठी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कमलेश राजपुरोहित, जिला महामंत्री सुशीला सुथार, जिला मंत्री रेखा वर्मा, नोखा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, नोखा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कैलाश रांकावत, लूनकरनसर मंडल महामंत्री संतोष गिल ने सहयोग किया तथा इस अवसर पर रितु गौड़, मनीषा डोगरा, रेखा राजपूत तथा वरुणा सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित हुई।