Site icon OmExpress

जयश्री राम के जयकारों से मनाया नववर्ष, धर्मयात्रा में उमड़े लाखों जने देखे वीडियो

बीकानेर। जयश्री राम के जयकारों से बीकानेर ने हिन्दू नववर्ष की शुरुआत की। संवित् सोमगिरि महाराज के सान्निध्य में हुई जूनागढ़ के सामने हुई महाआरती। पूरे शहर से लाखों की तादाद में इस धर्म यात्रा में शामिल हुए लोगों ने जयश्री राम के जयकारों से माहौल राममय कर दिया। भगवा वस्त्र व भगवा साफों के साथ पुरुषों के साथ इस बार महिलाएं भी अधिक संख्या में शामिल हुईं।

न्यास अध्यक्ष रांका ने की पुष्पवर्षा, जयश्रीराम के नारों से किया उत्साहवर्धन

बीकानेर। जयश्री राम के नारों के साथ हिन्दू धर्म यात्रा में शामिल होने के लिए गंगाशहर के गांधी चौक से नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने रैली को भगवा ध्वजा दिखाकर रवाना किया। भाजयुमो शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि सैकड़ों की तादाद में रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गांधी चौक से रवाना हुई इस रैली में मुख्य रूप से ईशा अग्रवाल, कुसुम, कोमल, पूजा जैन, जयंती, इशु मीनाक्षी, सिमरन, आस्था, अमीना, सोनाक्षी, छैलू सिंह, रोहित पारीक, भवानी जाजड़ा, सुरेश बिश्नोई, सुनील कुमार चमडिय़ा, जेपी गहलोत, पवन महाराज, रॉकी गहलोत, हरि सोलंकी, तुषार, जीतेश, नवरत्न, गोपाल, राजेश, दीपेश, मुकुल, लक्ष्मण, तेज सिंह, मनोज सोनी, ताराचन्द सहित अनेक युवक-युवतियां शामिल हुई। वहीं न्यास अध्यक्ष रांका व भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने नत्थूसर गेट के गोकुल सर्किल पर भी हिन्दू धर्म यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि उपमहापौर अशोक आचार्य, शेखर आचार्य, प्रणव भोजक, दिनेश चौधरी, मनोज परिहार, शंभु गहलोत, तुलसीराम जाजड़ा, तेजकरण गहलोत, अशोक चौरडिय़ा, सुनील नागल, मनीष रांका, गजेन्द्र भाटी, गणेश भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, अमित तंवर, योगेश मारु, महेश आचार्य, मदन सारड़ा, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष तोलचन्द जोशी, मनोज जोशी सहित अनेक जन शामिल रहे।
अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानरे ने किया यात्रा का स्वागत


भारतीय नववर्ष के अवसर पर बीकानेर में रविवार को आयोजित हुई धर्म यात्रा का भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के तत्वावधान में अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर शहर कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चा जिलाध्यक्ष एड.असद रजा भाटी के नेतृत्व में कोटगेट पर भव्य स्वागत किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एड.असद रजा भाटी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक बोबरवाल और वरिष्ठ नेता मुमताज अली भाटी के आतिथ्य में धर्म यात्रा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। स्वागत कार्यक्रम में महापौर नारायण चोपड़ा भी उपस्थित रहे।

अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिला उपाध्यक्ष फारुख पठान, रमजान अब्बासी, मोहम्मद फारुख चौहान, बाबर कोहरी, सलीम तंवर, अनवर अजमेरी, मोहम्मद ताहिर, आदिल जोइया,मोहम्मद जियाउल हक, मोहम्मद हुसैन डार, फिऱोज़ कोहरी, उस्मान खलीफा, मुस्ताक भाटी, मोहम्मद अली पार्षद, परवेज पंवार उपसरपंच, इमरान कायमखानी, कैलाश, आरिफ खान,चौरू खान,मोहम्मद तारिक़,ज़ाकिर हुसैन,असलम कायमखानी,वसीम अकरम,साजिद लोदी,इम्तियाज खान,मैनुदीन रंगरेज, नोशद छीपा, तौफ़ीक़ तंवर,सदिक़ पंवार,सलीम भाटी,करीम बक्स,इमरान समेजा जावेद खान,यनुस कायमखानी,साकिब कायमखानी आदि सैकड़ो अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धर्म यात्रा के संपूर्ण संचालन के दौरान पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।
तिलक लगाकर किया स्वागत,

??

भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा महिला मोर्चा की अगुवाई में रविवार प्रात: सादुल सिंह सर्किल पर आमजन का तिलक लगाकर एवं मिश्री तुलसी का प्रसाद खिलाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन को नववर्ष की बधाई दी। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की ओर से जिला मंत्री तारा देवी मेघवाल , महिला मोर्चा महामंत्री सुमन जैन, सुधा आचार्य, शशि नैयर, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, संगीता शेखावत, कामिनी भोजक, प्रमिला गौतम, राजकुमारी मारू इत्यादि ने बड़े ही स्नेह भाव से आमजन को तिलक लगाकर एवं प्रसाद खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ढोल की धुन पर जमकर नृत्य करते हुए नववर्ष की खुशी का इजहार किया।

Exit mobile version