Site icon OmExpress

नोखा क्षेत्रीय निर्देशिका का सूरत में विमोचन

Nokha Regional Directory Launched

OmExpress News / Surat / नोखा क्षेत्रीय परिषद की ओर से  सोमवार को माहेश्वरी भवन,सिटी लाइट के बोर्ड रूम में आयोजित समारोह में श्री देवी भगीरथ राठी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं बिल्डर सत्यनारायण  राठी, गुजरात प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष  गजानंद राठी, राजस्थान जाट समाज सूरत के अध्यक्ष जेठाराम भादू एवं संपादक ओमप्रकाश गोयल ने निर्देशिका का  विमोचन किया।(Nokha Regional Directory Launched)

प्रवासियों को जोड़ने के लिए सेतु का कार्य करेगी निर्देशिका: एस. एन. राठी

इस अवसर पर एस. एन. राठी ने कहा कि यह निर्देशिका प्रवासियों को जोड़ने के लिए एक सेतु का कार्य करेगी। इसमें नोखा क्षेत्र के सूरत में रह रहे लगभग सभी लोगो के बारे में जानकारी दी गयी है। जो आमजन के लिए लाभदायक होगी। गजानंद राठी ने अपने वक्तत्व में नोखा के सभी लोगो को जोड़ने के प्रयास को सराहते हुए कहा कि निर्देशिका में डेटा कलेक्ट करने का जो कार्य सम्पादक ओमप्रकाश गोयल ने किया है उसके लिए क्षेत्र के लोग आभारी है। जेठाराम भादू ने  इस निर्देशिका को आम जरूरत बताते सराहना की।

सम्पादक ओमप्रकाश गोयल ने निर्देशिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्देशिका का तीसरा संस्करण हैं इससे पहले वर्ष 2001 और 2015 में निर्देशिका का प्रकाशन किया गया था। इसमें सहयोगी बने लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व अतिथियों का साफा एंव दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इनका हुआ सम्मान

समारोह में नोखा क्षेत्र के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.  विजय  लाहोटी, एडवोकेट  अरुण  लाहोटी, पवन बजाज, कांग्रेस के नेता अशोक कोठारी, करणीदान  राठी,रामगोपाल  चांडक  का सम्मान किया गया। समारोह में नोखा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश  कोठारी ने किया
Exit mobile version