अजमेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं बायुत विधायक कैलाश चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री एवं मन की बात के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बूबानी निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा किसान मोर्चा खोडा गणेश पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत बूबानी को ‘मन की बात’ का अजमेर जिला प्रभारी पद पर मनोनीत किया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री दशरथ सिंह सकराय ने बताया कि किसान मोर्चा अजमेर जिलाध्यक्ष नंन्दाराम चौधरी की अनुशंषा पर प्रदेश नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने को लेकर महेंद्र सिंह रावत बुबानी को मन की बात का अजमेर जिला प्रभारी बनाया गया है। शीघ्र ही जिले के प्रत्येक 36 मंडल पर प्रभारी बनाकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा रावत को मन की बात का जिला प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष नंन्दाराम चौधरी, जिला महामंत्री दशरथ सिंह सकराय, जिला महामंत्री पहलाद शर्मा, श्रवण व्यास, जिला उपाध्यक्ष कैलाश बेनीवाल, मलाराम चौधरी, ज्ञान सिंह रावत, जिला मंत्री रामस्वरूप राजपुरोहित, मदन सिंह रावत, यशपाल छाजेड, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह रावत, मेवा सिंह रावत, शैतान सिंह रावत, रघुवीर सिंह ज्याणी, घनश्याम भाटी, सज्जन किशोर सेन, गजेंद्र सिंह सोलंकी, भगवान सिंह राठौड़, चेनाराम चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट राजेंद्र सिंह रावत नौलखा, समाज सेवी सीताराम रावत किशनगढ़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बन्टी कलोशिया भूडोल, युवा भाजपा नेता योगेश नागर गगवाना, समाज सेवी केसर सिंह रावत मुहामी, मनोज बेरवा श्रीनगर, शंकरलाल प्रजापति किशनगढ़, सज्जन सिंह चौहान ब्यावर सहित किसान मोर्चा पदाधिकारीयों एवं गणमान्य लोगों ने प्रशंसा प्रकट कर बधाइयां दी।