Site icon OmExpress

योग से तन ही नही मन भी स्वस्थ

बीकानेर। पवनपुरी में संजय पार्क के प्रांगण में विगत पांच दिनों से श्री दिव्य आयु हैल्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित दस दिवसीय बहुउद्देशीय आयुर्वेदिक एवं योग शिविर के तहत बीकानेर की ख्यातिप्राप्त आयुर्वेदाचार्य एवं नाड़ी वैद्य डॉ प्रीति गुप्ता द्वारा आज आयोजित नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर में 96 रोगियों को परामर्श व पवनपुरी स्तिथ आयु मंत्रा औषधशाला द्वारा नि:शुल्क ओषधियाँ वितरित की गई ।

चिकित्सा शिविर में बोलते हुए डॉ गुप्ता ने कहा की योग भी अपने आप में बहुत बड़ी औषधि है , नियमित योग करने से तन ही नही मन भी स्वस्थ रहता है। अत: आज आप सभी एक संकल्प ले कि केवल ये 10 दिन ही नही आपको निरंतर इस कार्य को अपने जीवन मे कायम रखना है।योग गुरु दीपक सारस्वत , लक्ष्मण जी प्रजापत ने नियमित योग कराया। साथ ही अमित पुरोहित ने वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं, बच्चो एवं पुरुषों को विश्व स्वेचछिक रक्तदान दिवस पर शपथ दिलाई की सभी अपने जन्मदिवस पर रक्तदान करेंगे ।शिविर में शैला गुप्ता, अर्चना सावनसुखा, डॉ मनमोहन व्यास , रश्मि व्यास , रेनु जोशी, मंजूषा , सुप्रीता, अशोक गुप्ता, श्रेयकवर, सोफिया, गोलूराम आदि ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।

Exit mobile version