Site icon OmExpress

ओबीसी अपने मूल अधिकारों से वंचित : गहलोत

बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक स्तर पर अपने बच्चों को अधिकारों की समझ और उनके लिए रोजगार के श्रेष्ठ तम अवसरों की जानकारी के लिए सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यक्रम चला। महात्मा फुले, मां सावित्री बाई फुले व संविधान में जो आर्टिकल ओबीसी के मूल अधिकारों के लिए बना है विषय पर गंभीर मंत्रणा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

इसकी विस्तार से जानकारी देने के लिए वक्ता प्रो.माया बाजाड ने महात्मा फुले की जीवनी पर व सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। आयोजन से जुड़े मिलन गहलोत ने कहा कि संविधान में हमारे अधिकार 70 साल पहले लिख दिए थे मगर हम लोगों को आज भी इसकी जानकारी नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेठाराम भाटी ने की।

कार्यक्रम में चंचल भाटी ने अपने विचार रखे तथा आभार कन्हैयालाल भाटी किया। कार्यक्रम में हरिशंकर सोनी, भंवरलाल बडग़ुजर, ओम दैया, भैराराम पंवार, ओमप्रकाश पंवार, तुलसीराम गहलोत, राधाकिशन सुथार, विक्की सैनी, लक्ष्मी तंवर, संतोष परिहार, उमा सुथार, निहाल सिंह सैनी, गिरीश गहलोत, महेश सिंह तँवर आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version