Site icon OmExpress

विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने की दिलाई शपथ

नोखा। जनसेविका सरोज मरोठी के नेतृत्व में अलविदा मोबाइल मिशन-6 के तहत नोखा की नव नालन्दा उच्च माध्यमिक विद्यालय में मोबाइल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

शाला संचालक आदूराम सींवर, प्राचार्य कालूराम गोरछिया ने जनसेविका मरोठी को स्मृति चिह्न देकर आभार जताया। साथ ही विद्यार्थियों ने भी मोबाइल से दूर रहने की शपथ ग्रहण की। मरोठी ने विद्यार्थियों को बिस्किट के पैकेट वितरित भी किए।

Exit mobile version