Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं साहित्यकार श्री फारुक आफरीदी ने किया ओम एक्सप्रेस 2020 कैलेंडर का विमोचन

OmExpress 2020 Calendar Launch by CM's OSD Mr. Farooq Afridi

OmExpress 2020 Calendar Launch by CM's OSD Mr. Farooq Afridi

कैलेंडर जीवन एवं दिनचर्या दोनों को अनुशासित ढंग से चलाने में सहायक : आफरीदी

OmExpress News / जयपुर, 13 जनवरी / हिंदी मासिक पत्रिका ओम एक्सप्रेस के वर्ष 2020 के कैलेंडर का विमोचन सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर उनके विशेषाधिकारी एवं साहित्यकार श्री फारुक आफरीदी ने किया। इस अवसर अपने उदगार व्यक्त करते हुए श्री आफरीदी ने कहा कि कैलेंडर जीवन एवं दिनचर्या दोनों को अनुशासित ढंग से चलाने में सहायक सिद्ध होते हैं। (OmExpress 2020 Calendar Launch)

उन्होंने कहा कि भविष्य की योजना एवं घटनाक्रमों के साक्षी के रूप में कैलेंडर का हमेशा महत्व रहा है। उन्होंने आज के युग में ओम एक्सप्रेस के निरंतर प्रकाशन की सराहना करते हुए संपादक श्री ओम दैया को प्रकाशन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा, जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के फाउंडर डायरेक्टर श्री हनुरोज और डॉ राकेश रामपुरिया सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Exit mobile version