Site icon OmExpress

वेट के विरोध में 7 जनवरी को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

वेट के विरोध में 7 जनवरी को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

जयपुर। राज्य सरकार के पेट्रोल व डीजल पर चार फीसदी वेट लगाने के विरोध में राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने प्रदेश में 7 जनवरी को पेट्रोल पंप बंद रखने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि पंप 6 जनवरी की मध्य रात्रि 12 से बंद कर दिए जाएंगे जो 7 तारीख को रात 12 बजे तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में एक दिवसीय बंद कर सांकेतिक विरोध जताया जा रहा है।

लेकिन सरकार के सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर इसकी अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में पेट्रोल पर वैट 26 से 30 और डीजल पर 18 से 22 फीसदी कर दिया है।

Exit mobile version