Site icon OmExpress

सुरक्षित मातृत्व दिवस 8 को

बीकानेर। चिकित्सा विभाग की ओर से इस माह का सुरक्षित मातृत्व दिवस शुक्रवार की जगह शनिवार यानिकी 8 दिसम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.मीणा ने बताया कि 7 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के चलते इस बार सुरक्षित मातृत्व दिवस 8 दिसम्बर को निर्धारित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया जाएगा।

विशेषज्ञों द्वारा इस दिन गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था की वर्तमान प्रगति की जाँच की जाएगी साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा देकर उन्हें आयरन व कैल्शियम की गोलियां तथा पौष्टिक आहार लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा व हाई रिस्क गर्भवतियों को चिन्हित किया जाएगा।(PB)

Exit mobile version