Site icon OmExpress

पर्यटन दिवस पर राजस्थानी धूनों में झूमे विदेशी पावणें

बीकानेर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से गुरूवार को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गंगा राजकीय संग्रहालय में इस अवसर पर पर्यटकों का नि:शुल्क प्रवेश रहा और जूनागढ़ में देशी-विदेशी पर्यटकों का पर परागत रूप से स्वागत किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से जूनागढ़ किले में आए देशी-विदेशी पर्यटकों का माल्यार्पण और तिलक लगाकर पर परागत रूप से स्वागत किया गया।

वहीं राजस्थानी कलाकारों द्वारा राजस्थानी धुनों के द्वारा पर्यटकों का मनोरंजन किया गया। मशक वादन,झुनझुनिया बजाकर दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों ही स्थानों पर पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन साहित्य का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र देवड़ा व पर्यटन अधिकारी भी मौजूद रहे। राजकीय संग्रहालय-विश्व पर्यटन दिवस पर बड़ी सं या में देशी-विदेशी पर्यटकों व विद्यार्थियों ने संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय की 14 विभिन्न दीर्घाओं में पुरास्थल कालीबंगा से प्राप्त लगभग 5 हजार वर्ष प्राचीन सैन्धवकालीन संस्कृति के अवशेषों से लेकर 20 वीं शताब्दी के प्रारंभिक काल तक की कला-पुरा सामग्री का प्रदर्शन किया गया है।

इनमें बीकाणा क्षेत्र के रंग महल की मृण प्रतिमाएं,प्रस्तर प्रतिमाएं,प्राचीन मुद्राएं,शिलालेख,अस्त्र-शस्त्र,लघु चित्र ,तेल चित्र,शाही परिधान आदि प्रदर्शित हैं।(PB)

Exit mobile version