Site icon OmExpress

Online Career Counseling : अब यूनिवर्सिटीज में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग

कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए निकाला जा रहा है रास्ता….

ओम एक्सप्रेस – जयपुर।
कोरोना काल में जहां परीक्षाओं को लेकर संशय चल रहा है। वहीं, युवा ऑनलाइन मोड पर अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भागदौड़ कर रहे है। इसके लिए अब यूनिवर्सिटीज ने युवाओं को काउंसलिंग करने के लिए नया तरीके अपनाए जा रहे है। इसी में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से 29 से 31 जुलाई तक प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित किया जाएगा।

कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के देखते हुए यह काउंसलिंग पूर्णतया संपर्क रहित एवं ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एडमिशन डॉ. नीरज जैन ने बताया कि इस दौरान स्टूडेंट्स विशेषज्ञों से निशुल्क व्यक्तिगत परामर्श लेकर अपने भविष्य के लिए उपयुक्त कोर्स का चयन कर सकेंगे। इस काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को मेरिट के आधार पर 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें विद्यार्थी ही नहीं बल्कि उनके माता—पिता भी विशेषज्ञों से बातचीत कर मार्गदर्शन ले सकते है। इस मार्गदर्शन से अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।

Exit mobile version