Site icon OmExpress

स्नेेहमिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजित

बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, बीकानेर द्वारा आशिर्वाद भवन में संस्था के सदस्यों व परिवारजनों का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष बच्छराज कोठारी ने संस्था की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सचिव सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बसंत नौलखा, बीकानेर व राजकरण पुगलिया, भीनासर का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. धनराज छल्लाणी का उनके जन्म दिवस पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जैन पताका पहनाकर उनको बधाई दी गई। इस दौरान महापौर नारायण चौपड़ा, एडवोकेट प्रमोद चोरडिय़ा, शुभकरण चौपड़ा, डॉ. रतनलाल रांका, डॉ. डी.आर. छल्लाणी, पूनमचन्द बोथरा, मिलाप चौपड़ा, ललित गुलगुलिया, राकेश चोरडिय़ा, डॉ. नीलम जैन, डॉ. संगीता जैन, मोनिका लोढ़ा सहित संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।(PB)

Exit mobile version