Site icon OmExpress

गृह विज्ञान महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

बीकानेर। गृह विज्ञान महाविद्यालय में शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अधिष्ठाता डॉ. दीपाली धवन, सहायक निदेशक (छात्र कल्याण) डॉ. प्रसन्नलता आर्य एवं क्लब सलाहकार मंजू राठौड़ ने इनकी शुरूआत की। इस दौरान छात्राओं ने एकल, युगल एवं समूह गायन तथा नृत्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाई।

डॉ. धवन ने छात्राओं को लोकतंत्र के महात्यौहार के बारे में बताया तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं तथा दूसरों को भी इसके बारे में बताएं। छात्राएं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी पूरे मनोयोग के साथ भाग लें।

Exit mobile version