Site icon OmExpress

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अवसर पर नेत्र जांच शिविर आयोजित

बीकानेर। इरकॉन पीबी टोल्वे लिमिटेड ( बीकानेर-फलौदी महामार्ग परीयोजना ) द्वारा ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय एवं इरकॉन पी बी टोल्वे लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सालासर टोल प्लाजा, एन.च. 15, बीकानेर फलौदी हाइवे पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपल्क्षय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन दिनांक 27 अप्रेल, 2018 को किया गया।

एएसजी नेत्र चिकित्सालय के प्रबंधक नारायण पुरोहित ने बताया कि शिविर में 150 वाहन चालकों के नेत्र की जांच की गई एवं चश्मे वितरित किए गए। इरकॉन पी बी टोल्वे लिमिटेड के प्रबंधक अफरोज खान एवं कुशालकिशोर द्वारा ट्रेफिक नियमों के पालन एवं अपनी स्वयं की सुरक्षा के बारे में बताया। चिकित्सालय के योगेन्द्र सिंह, नवल प्रजापत, नरेन्द्र थालोर एवं विशाल कुमार ने अपनी सेवाएं दी।

Exit mobile version