Site icon OmExpress

पर्यटन पर्व पर हैरिटेज वॉक आयोजित

बीकानेर। पर्यटन विभाग द्वारा सोमवार को पर्यटन पर्व प्रारम्भ किया गया। 27 सितम्बर तक चलने वाले इस पर्व के तहत सोमवार को हैरिटेज वॉक आयोजित की गई। हैरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से आरंभ होकर बीकाजी की टेकरी पर समाप्त हुई। इसमें लेडी एल्गीन विद्यालय व न्यू एम आर एम विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वॉक में हैरिटेज हवेलियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ बीकाणा अधिक पर्यटक, पधारो म्हारे देश, स्वच्छ भारत सहित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में मंगलाराम मसक वादक, रोबिले एवं असगर खां ने मसक वादन की प्रस्तुति दी। लोकायन संस्था के गोपाल सिंह एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा ने पर्यटन शिष्टाचार की जानकारी दी। इस पर्व के तहत मंगलवार को चित्राकला प्रतियोगिता राजकीय विद्यालय सादुलगंज में आयोजित की जाएगी व राजकीय संग्रहालय बीकानेर का भ्रमण करवा जाएगा।(PB)

Exit mobile version