Site icon OmExpress

पीपा क्षत्रिय युवा परिषद राजस्थान प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जोधपुर- श्री पीपा क्षत्रिय युवा परिषद राजस्थान प्रदेश कोर कमेटी सहित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र स्थित पीपा क्षत्रिय समाज की बगेची में हुआ । जेएनवीयू के वित्त नियंत्रक दशरथ कुमार सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यकम की अध्यक्षता न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चावङा ने की । पीपा क्षत्रिय युवा परिषद के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकिशोर चौहान ओसियां ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीपा क्षत्रिय युवा परिषद के संरक्षक हस्तीमल चावङा, आज्ञाराम सोलंकी ओसियां, भंवरलाल दय्या कुई, कांग्रेस नेता लिलाधर दय्या, एडवोकेट प्रकाश पंवार ने पीपा क्षत्रिय युवा परिषद राजस्थान प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात कोर कमेटी की बैठक पीपा क्षत्रिय युवा परिषद के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुन्दरलाल लाठी की अध्यक्षता में हुई जिसमें सामाजिक सतत् विकास, पीपा जयंती पर स्वैच्छिक अवकाश घोषित करवानें, सिलाई कला बोर्ड गठन की मांग को लेकर अपने अपने उपखंड स्तर पर राजस्थान सरकार को ज्ञापन देकर दबाव बनाने सहित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।

इस दौरान पीपा क्षत्रिय युवा परिषद के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश तंवर डेरीयां, महामंत्री राजमल सोलंकी, उपाध्यक्ष उर्मिला पंवार, श्यामलाल दय्या भीकमकोर सहीत दर्जनों पीपा क्षत्रिय समाज बंधु मौजूद रहे। कार्यकम का संचालन वीरेन्द्रपाल राखेचा व चुनाव अधिकारी लिखमाराम परिहार ने किया ।

Exit mobile version