Site icon OmExpress

PK का तंज-पूरा बिहार ‘पीके’ मस्त है व ‘राजा’ को लग रहा कि शराबबंदी है

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

हाजीपुर , (रिपोर्ट – अनमोल कुमार )।बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ PK ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। PK ने गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पूरा बिहार शराब पी रहा है लेकिन बिहार के सीएम को लगता है कि नियम पूरी तरह से माना जा रहा हैं।
शराबबंदी पूरी तरह विफल
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में अपने ‘जन सूरज’ अभियान के तहत गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए PK ने कहा था-पूरा बिहार ‘पीके’ मस्त है और ‘राजा’ को लग रहा है कि शराबबंदी लागू है। किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल हो गई है। ड्राई स्टेट होने के बावजूद यहां चाहने वालों को आसानी से शराब मिल सकती है। PK ने तंज कसते हुए कहा कि हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं।
ट्वीटर पर चलाया अभियान
वहीं, बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए PK ने राज्य में शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर ‘बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल हो गई है’ पोल चलाया। PK ने उत्तरदाताओं से अपने प्रस्ताव में ‘हां’ या ‘नहीं’ में जवाब देने के लिए कहा था। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी राय दे रहे हैं।

Exit mobile version