PM-modi-churu-rajasthan

OmExpress News / चूरू / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, देश नहीं झुकने दूंगा। PM Modi

shyam_jewellersपीएम ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं होता है। देश के निर्माण में लगे हर व्यक्ति को आज के इस महत्वपूर्ण दिन में प्रधानसेवक नमन करता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है।

मुझे खुशी है कि दो दिन पूर्व देश के इतिहास में किसानों के लिए बनाई गई सबसे बड़ी योजना की शुभ शुरुआत हुई है।

बाबा गोरखनाथ का इस भूमि से भी नाता रहा है। उनके आशीर्वाद से यूपी के गोरखपुर से पीएम किसान को लॉन्च किया गया। एक बटन दबाकर एक करोड़ से अधिक किसानों की पहली किश्त पहुंच गई है और बाकी किसानों को पैसे भेजने का काम चल रहा है। PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अभी की स्थिति के हिसाब से 75 हजार करोड़ रुपये हर साल किसानों के बैंक खाते में सीधे बिना किसी बिचौलिए के पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि ओआरओपी लागू होने के बाद हमारी सरकार 35,000 करोड़ रुपये फौजी भाइयों को वितरित कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान की भावना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। PM Modi

You missed