Site icon OmExpress

गुफा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा त्रिदिवसीय आयोजन का हुआ आगाज

बीकानेर। पवनपुरी स्थित गुफा मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय समारोह का आगाज सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना से हुआ। गुफा मंदिर समिति के हर्ष कुमार जग्गी ने बताया कि गणेशजी की मूर्ति को आज गेहंू में समाया गया। आज की पूजा में बाबूलाल सांखला व डीआरएम अनिल दूबे ने सपत्नीक शामिल हुए। वार्ड 36 के पार्ष जमनलाल गजरा, मंदिर के संरक्षक सदस्य सतीश कुमार, महेन्द्र कट्टा, मघा फाउंडेशन के लक्ष्मण मोदी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। जग्गी ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पूजा प्रारंभ होगी तथा दो मई को प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी।

 

Exit mobile version